Hot News

दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत

Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में अभी भी हजारों पुलिसकर्मियों की कमी है और इन खाली पदों को भरने की जरूरत है. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police Vacancy) में अलग-अलग रैंक के लिए 9,248 पद खाली हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस में कुल मिलाकर 92,044 पदों की मंजूरी है. इसको लेकर उन्होंने एक डेटा भी शेयर की है.

Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में इन पदों पर वैकेंसी

दिल्ली पुलिस में 30 नवंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार कुल 92,044 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 9,248 पद इस समय खाली हैं. यह जानकारी गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में दी है. आंकड़ों से साफ पता चलता है कि उच्च पदों जैसे कमिश्नर, स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और एडिशनल सीपी के सभी पद भरे हुए हैं और इनमें कोई रिक्ति नहीं है.

लेकिन जैसे-जैसे नीचे के पदों की बात आती है, वहां रिक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ती है. एसीपी स्तर पर 125 पद खाली हैं, इंस्पेक्टर के 108 पद खाली हैं और सब-इंस्पेक्टर के 1,039 पद अभी भरे नहीं गए हैं. सबसे ज्यादा असर निचले स्तर पर दिखता है. हेड कांस्टेबल के 3,057 और कांस्टेबल के 4,591 पद खाली हैं.

Delhi Police में कौन-कौन से पद खाली

रैंक कुल स्वीकृत पद रिक्त पद
पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) 01 00
विशेष पुलिस आयुक्त (Special CP) 11 00
संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) 22 00
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Addl. CP) 20 00
पुलिस उपायुक्त / अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP / Addl. DCP) 60 13
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (JAG) जूनियर प्रशासनिक ग्रेड 54 15
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) 346 125
निरीक्षक (Inspector) 1,453 108
उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) 8,087 1,039
सहायक उप-निरीक्षक (Asst. Sub-Inspector) 7,320 300
हेड कांस्टेबल 23,724 3,057
कांस्टेबल 50,946 4,591
कुल 92,044 9,248

दिल्ली पुलिस भर्ती

दिल्ली पुलिस में फील्ड लेवल पर काम करने वाले जवानों की कमी है. इसका असर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल और आम लोगों की सुरक्षा पर पड़ सकता है. इन आंकड़ों से यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले समय में दिल्ली पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज हो सकती है ताकि खाली पदों को भरा जा सके और पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं पास के लिए प्रशासनी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका

The post दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top