Hot News

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: गेट तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर बुके रखकर फरार

Delhi Assembly: सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक हैरान करने वाली घटना हुई. एक तेज रफ्तार कार ने विधानसभा के गेट नंबर 2 को टक्कर मार दी और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गई. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

नकाबपोश ड्राइवर और फूलों का बुके

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार पर उत्तर प्रदेश (UP) का रजिस्ट्रेशन नंबर था. कार चलाने वाले शख्स ने चेहरा छिपाने के लिए मास्क पहना हुआ था. गेट तोड़ने के बाद ड्राइवर सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की तरफ गया. वहां उसने पोर्च के पास फूलों का एक बुके रखा और तुरंत अपनी कार के साथ मौके से फरार हो गया.

सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कार के इस तरह अंदर घुसने और स्पीकर के ऑफिस तक पहुंचने को एक बहुत बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है. अधिकारी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है. यह घटना इसलिए भी डराने वाली है क्योंकि हाल ही में बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच हिंदुस्तान को राहत, LPG लेकर होर्मुज से निकला ग्रीन आशा

ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी, होर्मुज खोलो वरना तबाही! ईरान बोला- खोल देंगे जहन्नुम के दरवाजे

The post दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: गेट तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर बुके रखकर फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top