Hot News

दिल्ली स्टेशन भगदड़: नाना-नानी के साथ लौट रही थी बिहार, भीड़ ने रौंदा तो छूट गए नातिन के प्राण

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. हिंदुस्तानीय रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची इस भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है. मृतकों की लिस्ट में मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के बहादुरपुर गांव की एक 11 साल की बच्ची भी शामिल है. मृतका अपने नाना-नानी के साथ दिल्ली रहती थी. बच्ची का नाम सुरुची बताया जा रहा है.

नाना नानी के साथ बिहार लौट रही थी सुरुचि

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की शिकार हुई सुरुचि अपने नाना नानी के साथ दिल्ली रहती थी. उसके नाना नानी का घर समस्तीपुर के ताजपुर में है. वे लोग दिल्ली से ताजपुर के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति हो गई और उसी में सुरुचि दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद उसका शव गांव लाया जा रहा है. सुरुचि के पिता का नाम मनोज साह बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली हादसे में मृतकों की लिस्ट में बिहार के ये लोग शामिल- 

मुजफ्फरपुर की सुरुचि (11)
नवादा की पूजा कुमारी (8)
बक्सर की आशा देवी (79) 
पटना की ललिता देवी (35) 
नीरज कुमार राय (12)
समस्तीपुर की कृष्णा देवी (40) 
सारण की पूनम देवी (35)
नवादा की शांति देवी (40) 
समस्तीपुर के विजय साह (15)

ALSO READ: Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे बनी भगदड़ की स्थिति

The post दिल्ली स्टेशन भगदड़: नाना-नानी के साथ लौट रही थी बिहार, भीड़ ने रौंदा तो छूट गए नातिन के प्राण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top