Hot News

दिवंगत साहित्यकार के परिजनों से मिले विधायक, दी सांत्वना

गिद्धौर. गिद्धौर निवासी साहित्यकार प्रभात सरसिज के निधन उपरांत झाझा विद्यायक दामोदर रावत ने पटना स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. विद्यायक श्री रावत ने उनके बड़े पुत्र अभिषेक कुमार सिन्हा, छोटे पुत्र धनंजय कुमार सिन्हा सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया. विद्यायक श्री रावत ने कहा कि प्रभात सरसिज का निधन समाज, साहित्य और नेतृत्व के लिए अपूर्णीय क्षति है. उन्होंने न सिर्फ गिद्धौर बल्कि पूरे क्षेत्र को अपनी रचनात्मकता, सृजनशीलता एवं विचारधारा से प्रभावित किया. उनके विचार और योगदान हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे. इस दुःखद घटना से गिद्धौर, जमुई एवं साहित्य जगत में शोक का माहौल है. क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भी प्रभात सरसिज के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दिवंगत साहित्यकार के परिजनों से मिले विधायक, दी सांत्वना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top