Hot News

दिवाली पर जा रहे हैं मिठाई खरीदने? पहले जान लीजिए असली और नकली मिठाई की पहचान करने के ये आसान तरीके

How To Identify Real And Fake Sweets: दिवाली आते ही मिठाइयों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में ये बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप जहां से मिठाई ले रहे हैं वो आपको असली मिठाई दे रहे हैं. अब परेशानी की बात यह कि लोग भरोसे के साथ जाते हैं कि उन्हें इस दिवाली में बढ़िया मिठाई खाने को मिलेगा, पर दुकानों में भीड़ होने के कारण कई बार लोग मिलावटी मिठाई भी अपने ग्राहकों को बेचना शुरू कर देते है. अब ऐसे में जरूरी बात यह है कि आप इस बात की पहचान कैसे करेंगे की जो मिठाई आप बाजार से लेकर आए हैं वो असली है या नकली? तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कौन सी मिठाई असली है और कौन सी नकली इसकी पहचान कैसे करें. 

असली मिठाई और नकली मिठई की पहचान कैसे करें?

असली मिठाई में खुशबू और स्वाद प्राकृतिक होते हैं, जबकि नकली मिठाई में आर्टिफिशियल फ्लेवर या एसेंस की तेज गंध आती है. मिठाई को सूंघकर और थोड़ा चखकर आप अंतर पहचान सकते हैं.

दूध की मिठाई असली है या नकली ये कैसे पहचाने?

अगर मिठाई दूध या खोया से बनी है तो उसका टेक्सचर मुलायम और स्वाद में हल्की मिठास होगी. नकली मिठाई में पाउडर मिल्क या सिंथेटिक घी का इस्तेमाल होता है जिससे मिठाई दानेदार या रबड़ जैसी लगती है.

मिठाई पर किया गया चांदी का वर्क असली है या नकली कैसे पहचानें?

असली चांदी का वर्क उंगलियों से रगड़ने पर टूटता नहीं है और उसमें किसी तरह की गंध नहीं होती. नकली वर्क एल्यूमिनियम फॉयल से बना होता है, जो आसानी से फट जाता है और उसमें धातु जैसी गंध आती है.

जिस घी से मिठाई बनी है वो कितना असली कितना नकली कैसे पहचानें?

असली घी में हल्की सी खुशबू और स्वाद में मिठास होती है. नकली घी में तेज या केमिकल जैसी गंध आती है और खाने के बाद गले में जलन महसूस हो सकती है.

घर पर मिठाई की पहचान कैसे करें?

मिठाई को पानी में डालें, अगर रंग निकलने लगे तो उसमें केमिकल मिला है.
मिठाई को हाथ से दबाने पर अगर चिपचिपाहट या तेल जैसा निकलता है तो वह नकली हो सकती है.

नकली मिठाई खाने से क्या परेशानी हो सकती है?

नकली मिठाई में मिलावट वाले रंग, फ्लेवर और घी का इस्तेमाल होता है जिससे पेट दर्द, एलर्जी, उल्टी, और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

बाजार से मिठाई खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हमेशा भरोसेमंद दुकान से मिठाई लें.
मिठाई की तारीख और पैकिंग चेक करें.
मिठाई की सतह, रंग और खुशबू देखकर ही खरीदें.
बहुत चमकीली मिठाई या तेज रंग वाली मिठाई से बचें.

यह भी पढ़ें: Homemade Ladoo For Diwali: दिवाली पर हर किसी को लुभाएंगे घर के बने लड्डू, जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Sugar Free Diwali Sweets: बिना चीनी की दिवाली, त्यौहार में घर पर बनाएं 4 हेल्दी और टेस्टी स्वीट्स

The post दिवाली पर जा रहे हैं मिठाई खरीदने? पहले जान लीजिए असली और नकली मिठाई की पहचान करने के ये आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top