Hot News

दिशा सालियान केस का बिहार चुनाव से कनेक्शन! सीबीआई जांच की मांग के बीच ये क्या बोल गए रोहित पवार

Disha Salian Case : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वे जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई बेटी की मौत की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई हाई कोर्ट पहुंचे हैं. सतीश ने कहा कि याचिका में कोर्ट से शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. मामले पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, “माननीय अदालत के आदेशों का पालन किया जाएगा.”

चार महीने बाद बिहार में चुनाव : रोहित पवार

दिशा सालियान मामले पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, ” सालियान के पिता कोर्ट गए हैं. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, लेकिन हमें यकीन है कि आदित्य ठाकरे का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम उनके साथ हैं, लेकिन कोर्ट को फैसला करने दें. अगर कोई व्यक्ति न्याय पाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए. लेकिन अगर आप बीजेपी को देखें, तो वे अब इस पर नेतृत्व करना शुरू कर देंगे. चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी. आत्महत्या के तुरंत बाद बिहार में ऐसे बैनर सिर्फ बिहार चुनाव के लिए लगाए गए थे. अब चार साल बाद बीजेपी इस मुद्दे को आगे ले जाएगी क्योंकि चार महीने बाद बिहार में चुनाव हैं और 6 महीने बाद मुंबई में चुनाव हैं.”

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

सभी इस याचिका के पीछे की नेतृत्व जानते हैं : संजय राउत

शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता ने आश्चर्य जताया कि चार साल बाद अचानक यह मामला सुर्खियों में क्यों आ गया. उन्होंने इसमें साजिश की आशंका जताई. संजय राउत ने कहा, “मैंने पुलिस जांच देखी है, और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं. उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है. पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की नेतृत्व जानता है. ये लोग औरंगजेब के मुद्दे पर पनप नहीं पाए, जिसका असर उनके खिलाफ हो गया. औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं. यह गंदी नेतृत्व हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है. यह एक युवा नेता का नाम खराब करने की कोशिश है जो अच्छा काम कर रहा है और हमारी पार्टी.”

The post दिशा सालियान केस का बिहार चुनाव से कनेक्शन! सीबीआई जांच की मांग के बीच ये क्या बोल गए रोहित पवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top