Hot News

दुनिया के 22 देशों ने ईरान से हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपील की

Iran Israel US War: संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया समेत 22 देशों ने मिडिल ईस्ट में ईरान के हमलों की निंदा की है.

ईरान की कार्रवाई से कमजोर तबके पर पड़ेगा असर

ईरान से जंग रोकने की अपील करने वाले देशों ने कहा- ईरान की इन कार्रवाइयों का असर दुनिया के हर हिस्से के लोगों खासकर सबसे कमजोर तबके पर पड़ेगा.

ईरान के हमले ने ट्रंप की नींद उड़ाई

इस बीच ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया द्वीप पर ब्रिटिश-अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया. जो ईरान से करीब 2,500 मील (4,000 किलोमीटर) दूर है. ईरान की इस कारवाई से डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ गई होगी. जबकि ब्रिटेन ने ईरान की इस कार्रवाई की निंदा की है.

इजराइल ने भी ईरान को दी बड़े हमले की धमकी

इजराइल ने भी ईरान को बड़े हमले की धमकी दी है. इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें: ईरान ने 4000 KM दूर अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइल, ट्रंप की उड़ाई नींद

ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोला- ‘जमीनी हमला किया तो सैनिकों के ताबूत भी नहीं ले जा पाओगे’

ईरानी राष्ट्रपति का प्रस्ताव: ‘मिडिल ईस्ट इस्लामिक सभा’ बनानी होगी, पड़ोसी मुल्कों से बोले- दुश्मन की चाल….

The post दुनिया के 22 देशों ने ईरान से हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top