Deoghar Mayor Election: देवघर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों के साथ अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा झारखंड निर्वाचन आयोग को सौंपा है. शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने स्वयं के साथ-साथ पति या पत्नी की संपत्तियों का भी ब्योरा दिया है. चल संपत्तियों में बैंक बैलेंस, एफडी, गहने आदि को शामिल किया गया है, जबकि अचल संपत्तियों में जमीन, मकान और फ्लैट का विवरण दिया गया है. कुल छह प्रत्याशियों के संपत्ति विवरण में चल संपत्ति के मामले में रीता चौरसिया सबसे अमीर हैं, जबकि अचल संपत्ति में डॉ गौरव कुमार सिंह शीर्ष पर हैं.
रीता चौरसिया के पास कितनी संपत्ति
रीता चौरसिया के पास कुल 4,14,45,275 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 13,67,33,321 रुपये की चल संपत्ति दर्ज है. रीता चौरसिया की अचल संपत्ति 4,17,08,950 रुपये की है, वहीं उनके पति की अचल संपत्ति 2.54 करोड़ रुपये बतायी गयी है.
डॉ गौरव कुमार कितने धनी
डॉ गौरव कुमार सिंह की चल संपत्ति 53,47,000 रुपये है और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 62,25,000 रुपये है. डॉ गौरव की पुश्तैनी जमीन और जसीडीह स्थित हॉस्पिटल की अचल संपत्ति का मूल्य 22.25 करोड़ रुपये आंका गया है.
रवि राउत करोड़पति
रवि कुमार केशरी की चल संपत्ति 1,62,42,649 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 6,29,080 रुपये है. रवि कुमार केशरी की श्यामगंज मौजा में अचल संपत्ति 1.30 करोड़ रुपये की है, वहीं उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 2.50 करोड़ रुपये बतायी गयी है. रवि राउत की चल संपत्ति 25,53,995 रुपये है और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 9,49,275 रुपये है. रवि राउत की अचल संपत्ति का कुल मूल्य पांच करोड़ रुपये है.
उमाशंकर सिंह के पास पुश्तैनी संपत्ति
उमाशंकर सिंह की चल संपत्ति 10,75,000 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 6,05,000 रुपये है. उमाशंकर सिंह की पुश्तैनी अचल संपत्ति एक करोड़ रुपये की बतायी गयी है.
नागेंद्रनाथ के पास 5 से अधिक की संपत्ति
नागेंद्रनाथ बलियासे की चल संपत्ति 60,66,601 रुपये है और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 23,47,000 रुपये है. नागेंद्रनाथ की चार करोड़ रुपये की पैतृक अचल संपत्ति मड़वा मौजा में स्थित है, जबकि 5.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बिलासी नीलकंठपुर में है.
इसे भी पढ़ें: पांच साल से गायब है बोकारो की सेजल, सात महीने से पुष्पा
सूरज झा के पास 29 लाख नकदी
सूरज कुमार झा की चल संपत्ति 29,15,500 रुपये है, वहीं उनकी पत्नी की चल संपत्ति 20,20,500 रुपये है. सूरज कुमार झा की अचल संपत्ति 1.02 करोड़ रुपये की है, जबकि उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 1.53 करोड़ रुपये बतायी गयी है.
इसे भी पढ़ें: होली में रांची से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी आवाजाही
The post देवघर की रीता चौरसिया के पास अफरात पैसा, डॉ गौरव सबसे अमीर appeared first on Naya Vichar.
