Hot News

देवघर पहुंचे मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी, बोले- मन की शांति के लिए यहां आया हूं

Gautam Adani, देवघर, (संजीव मिश्रा): देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार सुबह देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर में पूजा अर्चना की. वहां के पुजारियों ने पूरे विधि विधान के साथ जलाभिषेक संपन्न कराया. इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम थे. पूजा खत्म करने बाद गौतम अडानी मीडिया से बीतचीत करते हुए कहा कि वे मन की शांति प्राप्त करने के लिए यहां आये हैं.

क्या कहा मीडिया से बीतचीत में

पूजा के बाद जैसे ही वे बाबा भोलेनाथ के दरबार से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बहुत दिन से मेरी इच्छा थी कि बाबाधाम में आकर मैं दर्शन करूं. आज बाबा वैद्यनाथ के चरणों में माथा टेक कर मन की शांति प्राप्त करने के लिए मैं यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि बाबा से मेरी यही प्रार्थना रहेगी कि झारखंड के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान को सुख शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दे.

Also Read: वोटरों को रिझाने का स्पोर्ट्स या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा

गोड्डा में जल्द होगी सीमेंट प्लांट की स्थापना

मीडिया से बातचीत के बाद वे सीधा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की आवास पर पहुंचे. सांसद ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने नया विचार से बातचीत करते हुए कहा कि गोड्डा में जल्द सीमेंट प्लांट की स्थापना होगी.

Also Read: रांची नगर निगम चुनाव: थम गया शोर, अब ‘डोर-टू-डोर’! आखिरी दिन प्रत्याशियों ने फूंक दिये 5.5 करोड़ रुपये

The post देवघर पहुंचे मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी, बोले- मन की शांति के लिए यहां आया हूं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top