Hot News

देवरी गांव में कपड़ा दुकान में आग लगने से आठ लाख की क्षति

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के भतसारा पंचायत के वार्ड संख्या 2 देवरी गांव स्थित एक कपड़ा दुकान में सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे आग लग जाने से दुकान में रखा लगभग सारा कपड़ा जलकर राख हो गया. आग लगने से लगभग 8 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के सही कारणों का पता नही चल सका है.स्थानीय लोग दुकान में जलायी गयी अगरबत्ती एवं दीप से आग लगने का अंदेशा जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे बंद दुकान से धुआं उठता देख अगल बगल के लोग सकते में आ गए और बगल में रह रहे दुकानदार संतोष यादव को दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी .जानकारी मिलते ही बदहवास दुकानदार पहुंचे और दुकान को खोल ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए. ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग पर काबू पाते पाते दुकान में रखा आधा से ज्यादा कपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो गया. जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद यादव एवं पंचायत समिति सदस्य बबलू पासवान मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post देवरी गांव में कपड़ा दुकान में आग लगने से आठ लाख की क्षति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top