Server Glitch : गुरुवार सुबह कई एयरपोर्ट पर एयरलाइंस को चेक-इन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पीटीआई सूत्रों के अनुसार यह समस्या सॉफ्टवेयर में आई खराबी के कारण हुई, जो करीब 40 मिनट से अधिक समय तक चली. दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर की चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुई. सॉफ्टवेयर खराबी के कारण चेक-इन सिस्टम सुबह लगभग 6.45 बजे से 7.28 बजे तक बंद रहा.
STORY | Airlines face check-in issues due to software problem on Thursday morning
Airlines faced issues in checking in passengers at various airports on Thursday morning due to a software problem that lasted for more than 40 minutes, according to sources.
The sources told PTI… pic.twitter.com/rY8ktFPQaC
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2026
सूत्रों ने कहा कि समस्या को ठीक कर दिया गया है और सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है. हालांकि, इस समस्या के कारण एयरलाइंस के उड़ान में ज्यादा बाधा नहीं आई. एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.
यात्री नजर आए परेशान
सूत्रों के अनुसार समस्या 40 मिनट से अधिक समय तक रही. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर उड़ान में देरी के कारण यात्रियों में घबराहट देखने को मिली. इसी तरह की स्थिति देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी देखने को मिली.
The post देश के कई एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, यात्री परेशान appeared first on Naya Vichar.

