Hot News

‘देश को अपमानित करने वाली बात’, PTI ने बिलावल पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बयान ठीक नहीं

Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान की निंदा की है. पीटीआई ने कहा कि नेतृत्व में बिलावल अभी अपरिपक्व हैं. पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने बिलावल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीपीपी नेता बिलावल नेतृत्व में अभी अपरिपक्व हैं. उन्होंने कहा ‘‘हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिलावल हिंदुस्तान को खुश करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं.’’ अकरम ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री बार-बार साबित कर रहे हैं कि उनमें नेतृत्वक परिपक्वता और दूरदर्शिता का अभाव है. अकरम ने कहा कि ‘‘बिलावल पाकिस्तान की विदेश नीति में भ्रम और विरोधाभास का प्रतीक बन गए हैं.

क्या था बिलावल का बयान

पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार को कहा था कि उनके देश को विश्वास बहाली के उपाय के रूप में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों को हिंदुस्तान को प्रत्यर्पित करने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते नई दिल्ली इस प्रक्रिया में सहयोग करने की इच्छा दिखाए. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल ने कहा था ‘‘हम जिन मुद्दों पर चर्चा करते हैं, आतंकवाद उनमें से एक है और मुझे यकीन है कि पाकिस्तान एक व्यापक वार्ता के तौर पर इनमें से किसी भी चीज का विरोध नहीं करेगा.’’ बिलावल ने यह बयान लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संभावित समझौते और सद्भावनापूर्ण रुख के तहत हिंदुस्तान को प्रत्यर्पित करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था.

देश को अपमानित करने वाला बयान- अकरम

पीटीआई प्रवक्ता अकरम ने कहा कि बिलावल का प्रस्ताव गलत है और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है तथा ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को अपमानित करते हैं. राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों को पाकिस्तान ने प्रतिबंधित कर रखा है, जबकि 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी हाफिज सईद वर्तमान में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए 33 साल की सजा काट रहा है. इसी तरह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित अजहर को भी प्राधिकरण ने प्रतिबंधित कर रखा है. (भाषा)

The post ‘देश को अपमानित करने वाली बात’, PTI ने बिलावल पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बयान ठीक नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top