Hot News

दो दिनों के भीतर वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण करें : सीओ

नारायणपुर. नारायणपुर अंचल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सीओ ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार वर्ष 2003 से 2025 तक के सभी मतदाताओं की सूची का वेरिफिकेशन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन कार्य को पांच श्रेणी ए, बी, सी, डी और ई कैटेगरी में विभाजित किया गया है. अब तक केवल ए श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कार्यों की प्रगति संतोषजनक रही है, जबकि बी, सी, डी और ई श्रेणी के कार्यों में काफी देरी हो रही है. सीओ ने स्पष्ट कहा कि शेष कार्यों को दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करना होगा. सीओ ने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन करने का यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर आगामी चुनावों में मतदाता पहचान और मतदान प्रक्रिया प्रभावित होती है. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन कार्यालय को सौंपे, ताकि वेरिफिकेशन की स्थिति की समीक्षा की जा सके. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, बादल चंद्र दत्त, अनिकेत कुमार, शिशु धीवर, महावीर दास एवं मनोज कुमार मंडल समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दो दिनों के भीतर वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण करें : सीओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top