Hot News

दो फेरों में चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी

सीवान. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 05317/05318 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन पांच एवं 12 जुलाई दिन शनिवार को छपरा से तथा छह एवं 13 जुलाई दिन रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से दो फेरों के लिये किया जायेगा. 05317 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी पांच एवं 12 जुलाई को छपरा से रात्रि 07.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से रात्रि 09.05 बजे, देवरिया सदर से 10.10, गोरखपुर से 11.35 बजे छूटकर दूसरे आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी.वापसी यात्रा में 05318 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 एवं 13 जुलाई को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 03.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 06.10 बजे, देवरिया सदर से 07.25 बजे तथा सीवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 10.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में एलएसएलआरडी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दो फेरों में चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top