Hot News

दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी

फोटो 25 शंभुगंज 5. थाना पहुंचे जख्मी के पिता. शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी के पुल पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक अजीत कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिये नजदीक के तारापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौकरी गांव के अजीत कुमार सिंह पिता हीरालाल सिंह घरेलू सामग्री की खरीदारी करने तारापुर बाजार गये हुए थे. जहां वापस आने के क्रम में पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी पुल पर अजीत कुमार सिंह की बाइक और पौकरी गांव के ही अनुज कुमार सिंह की बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक बाइक की चालक अजीत कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दूसरा बाइक के चालक अनुज कुमार सिंह पिता सूबुक लाल सिंह अपनी बाइक को खड़ी कर भागने में सफल हो गये. इस घटना के बाद सूचना पर पहुंचे जख्मी के परिजनों ने अजीत कुमार सिंह को इलाज के लिये आनन-फानन में तारापुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा हैं. घटना के बाद जख्मी के पिता ने मंगलवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को देते हुए अनुज कुमार सिंह पिता सूबुक लाल सिंह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top