Hot News

दो मई से इंटरमीडिएट के साथ हो शुरू होगी मैट्रिक बोर्ड की भी कंपार्टमेंटल परीक्षा

बेतिया. बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट के बाद अब मैट्रिक की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा भी दो मई से ही शुरू होगी. मतलब इंटरमीडिएट व मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षाएं साथ साथ संचालित होंगी. हालांकि मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा जहां 2 से 7 मई तक आयोजित होगी, वहीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 13 मई तक चलेगी. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का केंद्र जिला मुख्यालय में ही होने व परीक्षार्थियों का संख्या बल कम होने से तैयारी में ज्यादा परेशानी नहीं है. बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार कंपार्टमेंटल परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है. तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें नगर के राज्य संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,केपी प्लस टू स्कूल व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारबाग शामिल हैं. उक्त तीनों ही केंद्रों पर कुल 1879 परीक्षार्थी मैट्रिक की विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक आयोजित होगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दो मई से इंटरमीडिएट के साथ हो शुरू होगी मैट्रिक बोर्ड की भी कंपार्टमेंटल परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top