Hot News

दो मालवाहक कंटेनरों के बीच हुई टक्कर, उपचालक की मौत

पंजवारा. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात लीलावरण गांव के समीप दो मालवाहक कंटेनरों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कंटेनर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार उपचालक बुरी तरह घायल होकर अंदर फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल उपचालक को बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे तत्काल बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. हालांकि, बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक उपचालक की पहचान ललन कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता मुकेश शर्मा, निवासी ग्राम जगन्नाथ डीह, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह के रूप में की गयी है. हादसे के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. साथ ही, घायल अवस्था में उपचालक का बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को भागलपुर भेजा गया था. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि उपचालक की मौत इलाज के दौरान हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दो मालवाहक कंटेनरों के बीच हुई टक्कर, उपचालक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top