Hot News

धनबाद पुलिस और बंगाल एटीएस की छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Illegal Gun Factory Raid| धनबाद, सुमन सिंह: झारखंड में बुधवार देर रात छापेमारी में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बीती रात धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यहां एक झोपड़ी में महीनों से हथियार बनाने का काम चल रहा था. दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

बंगाल पुलिस को मिली थी सूचना

इस संबंध में बताया गया कि यह कार्रवाई आधी रात तक चली है. इसे लेकर सबसे पहले बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि महुदा के सिंगड़ा बस्ती में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. इस फैक्ट्री में मुंगेर के कारीगरों की मदद से हथियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आये कुछ अपराधियों से इस फैक्ट्री का सूचना मिली थी कि महुदा क्षेत्र में हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें

ऐसे हुआ मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

वहीं, सूचना के आधार पर बंगाल एटीएस और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने स्थानीय निवासी मुर्शिद अंसारी के घर को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद जब घर खुलवाकर जांच शुरू की गयी, तो पुलिसवाले भौंचक रह गये. झोपड़ी में पिस्तौल बनाने का काम चल रहा था. मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनानेवालों से उनके सामने पिस्टल बनाने को कहा. पकड़े गये लोगों ने एक घंटे के अंदर ही चार पिस्तौल बना डाली.

छापेमारी में क्या मिला

बताया गया कि यह गन फैक्ट्री मुर्शीद अंसारी के घर होते हुए एक लंबी गली पार करने के बाद दूर की एक झोपड़ी में चल रही थी. पुलिस छापेमारी में डेढ़ दर्जन निर्मित, 70-80 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किये गये. इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री और गोलियां भी जब्त हुई हैं. पुलिस बोरों में भरकर सामान थाना ले आयी. छापेमारी में महुदा, कतरास, सहित कई अन्य थानों की पुलिस भी शामिल थी. अभियान का नेतृत्व बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह कर रहे थे. फिलहाल, गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें 

रांची में पुल निर्माण कर रही कंपनी से मांगी रंगदारी, उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर दी धमकी

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब

हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट

The post धनबाद पुलिस और बंगाल एटीएस की छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top