Hot News

धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम

Dhanbad Road News, धनबाद, (सुमन सिंह): धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणा बाजार में जलजमाव और सड़क पर बहती नाली के दूषित पानी से त्रस्त दुकानदारों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा. परेशान दुकानदारों ने हरिणा कॉलोनी के मेन सड़क को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

गंदे नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है श्रद्धालुओं को

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहना था कि सड़क किनारे स्थित मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है. पवित्र स्थल के आसपास फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है. जलजमाव की समस्या के चलते दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ा है.

Also Read: टुसू के रंग में रंगा जमशेदपुर: गोपाल मैदान में टुसू मेले की धूम, झुमर सम्राट ने बांधा समां

स्थानीय प्रशासन को कई बार कराया गया अवगत लेकिन कार्रवाई नहीं

दुकानदारों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया. मजबूर होकर उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ.

Also Read: जिस पर पत्नी को था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दागी गोली, वंदना कुमारी हमला मामले का खुलासा

The post धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top