Hot News

धनबाद में फिर चली धांय धांय गोली, एक घायल, वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट

धनबाद, सुमन सिंह: धनबाद में कोयला को एक फिर गोलीबारी हुई है. इस घटना में एक की घायल होने की सूचना है. घटना जिले के के ईस्ट बसूरिया ओपी और गोंदुडीह सीमा क्षेत्र के पास की है. दरअसल गुरुवार की देर रात वर्चस्व को लेकर कोयला तस्करों और मजदूरों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. वारदात के बाद फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है.

वर्चस्व को लेकर अक्सर होता रहता है संघर्ष

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के इस्ट बसूरिया और गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में लंबे समय से कोयला तस्करी का अवैध धंधा चल रहा है. इस इलाके में वर्चस्व को लेकर अक्सर दो गुटों के बीच संघर्ष होता रहता है. गुरुवार की देर भी यही हुआ. जिसमें इस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के कोलडंप स्थित पासवान बस्ती का रहने वाला ललन पासवान को गोली लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

घायल बोला- कोयला कारोबार को लेकर पहले भी हुआ है विवाद

डॉक्टरों की मानें तो उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही इस्ट बसूरिया ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की. ललन ने पुलिस को बताया है कि कोयला कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. इस रंजिश में हमलोगों पर हमला किया गया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन कर रही है. आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

धनबाद की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

The post धनबाद में फिर चली धांय धांय गोली, एक घायल, वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top