Hot News

धनबाद में बीत गई सस्पेंस की रात! किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज

Dhanbad Civic Polls Results: धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव के नतीजे अभी घोषित नहीं किए गए हैं. शुक्रवार की देर रात तक मतगणना की गई, जिसमें विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह आगे चल रहे थे. मतों की गिनती रात में पूरी नहीं की सकी थी. आज शनिवार को भी मतों की गिनती की जाएगी, जिसमें यह फैसला हो सकेगा कि धनबाद में मेयर पद का ताज किसके सिर सजेगा. झरिया के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह ने अब तक की गिनती में 9,944 वोटों की बढ़त बना ली है. खास बात यह है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला, इसके बावजूद वे हर राउंड में अपनी बढ़त बनाते रहे.

दो राउंड के आंकड़ों ने बढ़ाया रोमांच

जिला प्रशासन ने अब तक केवल दो राउंड के परिणाम की आधिकारिक घोषणा की है. इस राउंड में संजीव सिंह को 28,377 वोट प्राप्त हुए. दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल को 18433 वोट मिले. भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को 15,789 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी को 10,246 वोट मिले. अन्य प्रत्याशियों में इंदु देवी को 4,096, प्रकाश कुमार को 4,194, रवि चौधरी को 728 सहित कई उम्मीदवारों को सीमित मत मिले. पहले दो राउंड में बने इस बड़े अंतर ने साफ कर दिया कि मुकाबला सीधा शीर्ष चार प्रत्याशियों के बीच सिमटता जा रहा है. हालांकि संजीव सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है.

भाजपा कनेक्शन और बदले हुए नेतृत्वक समीकरण

इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि शीर्ष तीनों प्रत्याशियों का किसी-न-किसी रूप में भाजपा से संबंध रहा है. संजीव कुमार को भाजपा का आधिकारिक समर्थन प्राप्त है. संजीव सिंह स्वयं झरिया से भाजपा विधायक रह चुके हैं और उनकी पत्नी वर्तमान में भाजपा विधायक हैं. वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन भाजपा के समर्थन की उम्मीद में किया था, लेकिन समर्थन स्पष्ट नहीं होने पर उन्होंने दो फरवरी को जेएमएम का दामन थाम लिया. ऐसे में यह चुनाव पार्टी लाइन से ज्यादा व्यक्तिगत प्रभाव और स्थानीय जनाधार की परीक्षा बन गया है.

क्या पलटेगा पासा या बरकरार रहेगी बढ़त?

शुक्रवार से धनबाद नगर निगम के मेयर और 55 वार्ड पार्षदों की मतगणना शुरू हुई है. जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए दो दिन निर्धारित किए हैं. शुक्रवार की शाम तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं और शेष राउंड शनिवार को पूरे होंगे. प्रत्येक राउंड में 117 टेबल पर की गिनती हो रही है. अब सवाल यही है कि क्या दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल इस अंतर को कम कर पाएंगे, या भाजपा समर्थित संजीव कुमार अंतिम राउंड में कोई बड़ा उलटफेर करेंगे. चौथे स्थान पर चल रहे शमशेर आलम अंसारी भी अंतिम राउंड से चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम: संजीव सिंह को मिले 15,791 वोट, झामुमो समर्थित प्रत्याशी दे रहे कड़ी टक्कर

धनबाद में आज भी होगी मतों की गिनती

फिलहाल, हर राउंड के साथ संजीव सिंह की बढ़त मजबूत होती दिखाई दे रही है. लेकिन नेतृत्व की बिसात पर अंतिम चाल चलने तक कुछ भी तय नहीं माना जाता. धनबाद की यह सस्पेंस भरी रात अब शनिवार के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रही है, जहां तय होगा कि जनता ने आखिर किस पर भरोसा जताया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मानदेय तय, पीठासीन अधिकारी को मिलेंगे 2000 रुपये

The post धनबाद में बीत गई सस्पेंस की रात! किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top