Hot News

धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

धनबाद से प्रतीक पोपट

Dhanbad News: धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया के समीप स्थित पेटिया बस्ती में नगर निगम की ओर से प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्त्रीएं और पुरुष मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जोरदार विरोध करने लगे, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.

रैयती जमीन पर बन रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी रैयती और आबादी वाली जमीन पर जबरन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है. जिसकी न तो उन्हें पूर्व सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. स्त्रीओं ने भावुक होते हुए कहा कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे.

पुलिस-स्त्रीओं में तीखी नोंक-झोक

वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए स्त्री पुलिस द्वारा रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की गई, जिसके बाद स्त्री पुलिस और ग्रामीण स्त्रीओं के बीच तीखी नोंक-झोक भी देखने को मिली.

मौके पर अधिकारियों की टीम मौजूद

मौके पर पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सीसीआर डीएसपी, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सत्यम सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम मौजूद रही. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे.

इसे भी पढ़ें: नशे का कारोबार करने वाले सावधान! खरसावां में आसमान से होगी अफीम की खेती की निगहबानी

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि जबरन निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की एक ऐसी जगह जहां हर साल लगता है स्त्रीओं का मेला, पुरुषों की एंट्री बैन

The post धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top