Hot News

धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती

Iran Showcases Missile Arsenal: ईरान के नये वीडियो में मिसाइलों का जखीरा साफ नजर आ रहा है. जिसे हिमशैल का सिरा बताया गया है. प्रशासनी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) ने यह वीडियो अमेरिकी दावे को गलत साबित करने के लिए किया है. ट्रंप ने दावा किया था कि हमले में ईरान की सैन्य क्षमताएं पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं. आईआरआईबी न्यूज के फुटेज में जमीन के अंदर मिसाइलों की कतारें दिखाई दे रही हैं, जो ईरान की मिसाइल ताकत को दिखाती है.

खतरनाक टेक्नोलॉजी के साथ युद्ध कर रहा ईरान

इजराइल और अमेरिकी हमले का ईरान ने अब तक तगड़ा जवाब दिया है. ईरान टेक्नोलॉजी आधारित युद्ध कर रहा है. इजराइल और अमेरिका को जवाब देने के लिए ईरान सस्ते ड्रोन और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है. हाल ही में ईरान ने 4000 किलोमीटर दूर हिंद महासागर स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल दागा था. ईरान के इस हमले ने अमेरिकी की नींद उड़ा दी. एक ओर ईरान इजराइल और अमेरिका पर सस्ते ड्रोन को भेजकर हमला कर रहा है, तो उसे डिस्ट्रॉय करने के लिए यूएस को करोड़ों रुपये का मिसाइल छोड़ना पड़ रहा है.

ईरान का दावा – कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे

ईरान ने दावा किया है कि कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटे हैं. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया और बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को पांच दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

ट्रंप का दावा- समझौता चाहता है ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक समझौता करना चाहता है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता हो जाता है, तो अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण यूरेनियम को अपने कब्जे में लेने के लिए कदम उठाएगा.

ये भी पढ़ें: पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

The post धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top