Hot News

धर्मांतरण का धंधा! जाति के हिसाब से रेट, 100 करोड़ की फंडिंग… छांगुर बाबा गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. अवैध रूप से लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबा पर नाबालिगों सहित कई लोगों को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप है.

खुद को बताता था सूफी संत

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर के उतरौला निवासी छांगुर बाबा खुद को सूफी संत जमालुद्दीन बताकर प्रचारित करता था. एसटीएफ की जांच में सामने आया कि बाबा न सिर्फ लोगों को पद और पैसे का लालच देता था, बल्कि अलग-अलग जाति के लिए धर्म परिवर्तन का अलग-अलग रेट भी तय कर रखा था.

100 करोड़ से अधिक की विदेशी फंडिंग का खुलासा

एसटीएफ की जांच में इस पूरे नेटवर्क के पीछे बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आई है. अधिकारियों के मुताबिक, छांगुर बाबा के करीब 40 बैंक खाते सक्रिय हैं, जिनमें विदेशों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग ट्रांसफर होने के प्रमाण मिले हैं.

एडीजी ने दी जानकारी

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि इस पूरे मामले में एटीएस भी गहन जांच कर रही है. छांगुर बाबा द्वारा नाबालिगों सहित सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की पुष्टि हुई है. विदेशी फंडिंग, फर्जी पहचान और लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है.

The post धर्मांतरण का धंधा! जाति के हिसाब से रेट, 100 करोड़ की फंडिंग… छांगुर बाबा गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top