Hot News

धार्मिक अनुष्ठान से नहीं इन कामों से पाएं नीम करोली बाबा का आशीर्वाद

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक ऐसे महान संत थे, जिनका अस्तित्व सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं था, वे एक जीवंत ऊर्जा थे. वे एक ऐसी श्रद्धा थे जो आज भी लाखों दिलों में धड़कती है. बाबा का जीवन कोई चमत्कारी कहानी नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, सेवा और विश्वास की जीती-जागती मिसाल था. वे हनुमान जी के इतने निकट थे कि लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार मानने लगे. कैंची धाम आश्रम जहां उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बिताया, आज भी भक्तों के लिए एक अद्भुत शक्ति स्थल बना हुआ है. यहां का हर कोना शांति से भर देता है और हर पल चमत्कारी लगता है. ऐसे में अगर आप नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सच्चे मन से भक्ति कर के भी आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस कुछ काम हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने की जरूरत है.

  • अगर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको नियमित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, क्योंकि नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे और श्रद्धालु उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं.

यह भी पढ़ें- काम अधूरे क्यों रहते हैं? नीम करोली बाबा ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा ने बताया ऐसा महामंत्र, जो बदल सकता है आपकी किस्मत

  • नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए आपको कैंची धाम के दर्शन के लिए जाना चाहिए. आश्रम में जाकर उनकी समाधि का दर्शन करना चाहिए. इससे आपको दिव्य अनुभूति महसूस होगी और उनका आशीर्वाद भी मिलेगा.
  • नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए, हमें सच्चे दिल से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए. उनका उपदेश था कि सेवा ही सबसे बड़ा पूजा है. जब हम दूसरों की मदद बिना किसी स्वार्थ के करते हैं, तो यही ईश्वर की वास्तविक भक्ति होती है.
  • नीम करोली बाबा सच्चे मन से लोगों की सेवा, दूसरों के प्रति प्रेम और करूणा रखने की बात सिखाते हैं. ऐसे में अगर आप उनकी सिखाई बातों को अपने जीवन में अनुसरण करते हैं, तो आपको नीम करोली बाबा का आशीर्वाद मिलेगा.

यह भी पढ़ें- कंबल नहीं, नीम करोली बाबा का साक्षात आशीर्वाद, घर में ऐसे करें प्रयोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post धार्मिक अनुष्ठान से नहीं इन कामों से पाएं नीम करोली बाबा का आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top