Hot News

धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, वीडियो आया सामने

Dhar Bhojshala Video : मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बसंत पंचमी पर पूजा यहां हो रही है. इसके बाद तय समय से नमाज पढ़ी जाएगी. देखें वीडियो आप भी.

धार के विवादित परिसर में बसंत पंचमी की पूजा

बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर में पूजा हो रही है. सूर्योदय के बाद हिंदू समुदाय की पूजा-अर्चना शुरू हो गई. हिंदू त्योहार और जुमे की नमाज एक साथ पड़ी है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शहर में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. ऐतिहासिक धार शहर के इस 11वीं सदी के विवादित परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.

सरस्वती माता की तस्वीर रखकर कर पूजा शुरू की गई

स्थानीय संगठन ‘भोज उत्सव समिति’ के सदस्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच वाग्देवी यानी सरस्वती की तस्वीर रखकर पूजा शुरू की. इसके बाद हवन कुंड में आहुति दी गई और अखंड पूजा की शुरुआत हुई. पूजा स्थल को फूलों की मालाओं और भगवा झंडों से सजाया गया था. इससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया.

यह भी पढ़ें : सरस्वती पूजा भी होगी और नमाज भी अदा की जाएगी, भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश

हर मंगलवार को हिंदू करते हैं पूजा

भोजशाला को लेकर दोनों समुदायों (हिंदू और मुस्लिम) की अलग-अलग मान्यताएं हैं. हिंदू समाज इसे वाग्देवी यानी सरस्वती का मंदिर मानता है. वहीं मुस्लिम पक्ष इस 11वीं सदी की इमारत को कमाल मौला मस्जिद बताता है. यह विवादित परिसर एएसआई के संरक्षण (देखभाल करने का जिम्मा) में है. विवाद बढ़ने के बाद एएसआई ने 7 अप्रैल 2003 को आदेश जारी किया था. इसके तहत हिंदुओं को हर मंगलवार पूजा करने और मुसलमानों को हर शुक्रवार नमाज पढ़ने की अनुमति (परमिशन) दी गई है.

The post धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top