Hot News

धुरंधर 2 की आंधी के बीच ‘डकैत’ को मिला कैसा रिस्पॉन्स, क्या रहा पहले दिन का हाल?

Dacoit Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान में पहले दिन फिल्म ने 3800 शोज से 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 7.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं विदेशों में फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए, जिससे पहले दिन इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.57 करोड़ रुपये हो गया.

भाषा के आधार पर कमाई का हाल

फिल्म का तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा. इसने 5.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और करीब 41% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं हिंदी वर्जन थोड़ा पीछे रहा और सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाया, जिसकी ऑक्यूपेंसी करीब 12% रही. फिल्म को साउथ मार्केट से ज्यादा सपोर्ट मिला है, जबकि हिंदी बेल्ट में इसे अभी और पकड़ बनानी होगी. वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना फिल्म के लिए सबसे बड़े मार्केट साबित हुए, जहां से करीब 5.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया. इसके अलावा कर्नाटक से 80 लाख रुपये और बाकी हिंदुस्तान से 1.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तमिलनाडु से 15 लाख और केरल में फिल्म ने 2 लाख रुपये की कमाई की.

जानें क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म का निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर शेनिल देव ने किया है. कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर और उसकी पुरानी प्रेमिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मजबूरी में साथ आकर कुछ बड़े डकैती मिशन को अंजाम देते हैं. फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में हैं.

रिलीज डेट बदली गई थी

फिल्म ‘डकैत‘ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी समय दूसरी बड़ी फिल्मों की टक्कर से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. खासतौर पर धुरंधर: द रिवेंज जैसी फिल्मों के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया.

यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस

The post धुरंधर 2 की आंधी के बीच ‘डकैत’ को मिला कैसा रिस्पॉन्स, क्या रहा पहले दिन का हाल? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top