Hot News

‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह ने लिया दीपिका का बदला, फैंस ने बनाया दिमाग हिला देने वाला कनेक्शन

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमैक्स इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म के आखिरी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. कई लोग इस सीन की तुलना फिल्म ‘ओम शांती ओम’ से कर रहे हैं, जिससे मामला और भी दिलचस्प हो गया है.

क्लाइमैक्स में क्या दिखाया गया?

फिल्म के एंड में दिखाया गया है कि हीरो हमजा, विलेन मेजर इकबाल से बदला लेता है. पहले उसे अधमरा छोड़ देता है और फिर पेट्रोल टैंकर के पास आग लगा देता है. देखते ही देखते आग की लपटें फैल जाती हैं और पूरा सीन काफी दमदार बन जाता है. थिएटर में इस सीन पर लोगों ने खूब तालियां और सीटियां भी बजाईं.

सोशल मीडिया पर शुरू हई तुलना

जैसे ही ये सीन वायरल हुआ, लोगों ने इसे ‘ओम शांति ओम’ से जोड़ना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि दोनों फिल्मों के सीन में काफी एक जैसा लगा खासकर आग वाले हिस्से में.

अर्जुन रामपाल वाला सीन याद आया

फैंस को ‘अर्जुन रामपाल’ का वो सीन याद आ गया, जिसमें उनके किरदार ने दीपिका पादुकोण के किरदार को आग के हवाले कर दिया था. वहीं दीपिका पादुकोण का किरदार उस सीन में काफी इमोशनल था. हालांकि दोनों सीन में फर्क भी है. ओम शांति ओम में यह एक विलेन की क्रूरता थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ में हीरो का बदला दिखाया गया है यानी इमोशन और मकसद दोनों अलग हैं.

रणवीर के बदले की चर्चा

कुछ लोग मजाक में यह भी कह रहे हैं कि रणवीर सिंह ने इस सीन के जरिए अपनी पत्नी के किरदार का बदला लिया है. इसी वजह से यह सीन और ज्यादा वायरल हो गया है. फिल्म का ये क्लाइमैक्स सीन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. एक तरफ जहां इसे दमदार बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुराने सीन से तुलना भी जारी है, जो इसे और चर्चा में ला रही है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के सेट से रणवीर सिंह का दमदार BTS वायरल, डेडिकेशन देख फैंस हुए इम्प्रेस

The post ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह ने लिया दीपिका का बदला, फैंस ने बनाया दिमाग हिला देने वाला कनेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top