Hot News

धोखेबाज पाकिस्तान! मुश्किल घड़ी में दे दिया ईरान को धोखा

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच पाकिस्तान ने फिर से दोहरापन दिखाया है. पाकिस्तान ने ईरान से जुड़ी सभी सीमाओं को बंद कर दिया है. एक मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान पहले खुलकर ईरान के साथ था लेकिन अब वो अलग रूख अपना रहा है.

पाकिस्तान पहले ही ईरान को समर्थन दिया था. पाकिस्तान के मंत्री ने कई बार ये बात कही थी कि ‘हम इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ खड़े हैं. ईरान हमारा भाई है और उनका दुख हमारा दुख है.’ इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान का यह निर्णय इस क्षेत्र की कूटनीतिक स्थिति में नया मोड़ ला सकता है. ईरान पहले ही कई मोर्चों पर घिरा हुआ है और ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तान का समर्थन से हटना उसकी रणनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है.

तेहरान के हवाई क्षेत्र पर इजराइल का कंट्रोल

सोमवार को ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इसके जवाब में इजराइल ने तेहरान के कुछ इलाकों के निवासियों को चेतावनी दी कि वे संभावित हमलों से पहले क्षेत्र खाली कर दें. यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन आई है, जब इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और अब बिना किसी खतरे के वहां उड़ान भर सकती है. सेना ने गाजा और लेबनान में भी हमलों से पहले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की अपील की है.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल का तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है. यही नहीं उनका देश ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को नष्ट करने के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की ‘‘राह पर’’ है.

The post धोखेबाज पाकिस्तान! मुश्किल घड़ी में दे दिया ईरान को धोखा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top