Hot News

धोनी के पैर छूने के बाद, कैप्टन कूल के बारे में बोले वैभव सूर्यवंशी, कहा- वो हमारे ही नहीं…

IPL 2025 CSK vs RR Vaibhav Suryavanshi on MS Dhoni: आईपीएल 2025 की तमाम यादों में एक नाम, जिसने सबसे ज्याादा चर्चा बटोरी, वह हैं वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने इसी सीजन अपना डेब्यू करते हुए मात्र 14 साल की उम्र में ही रिकॉर्ड शतक जड़ा. कुल सात मैच स्पोर्ट्सने वाले वैभव ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. मंगलवार को स्पोर्ट्से गए मैच में भी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव ने शानदार अर्धशतक जड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव ने 33 गेंद पर 57 रन की पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के कीर्तिमान से प्रसिद्धि की पताका लहराई बल्कि मैच के बाद धोनी के पैर छूकर संस्कार भी दिखाए. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें वे धोनी के बारे में बात कर रहे हैं. 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए CSK vs RR पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वैभव से धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे काफी प्रोत्साहित करते हैं, उन्होंने देश के लिए कितना कुछ किया है, वो हमारे सबसे बड़े आइडल हैं. वैभव ने कहा, वो हमारे बिहार के तरफ से ही संबंध रखते हैं. वो हमारे लिए काफी इंस्पायरिंग हैं और जो उन्होंने देश के लिए किया है, तो सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए वो आइडियल हैं. उनकी जर्नी सबके लिए आइडियल है. उन्होंने जो किया है वो किसी ने नहीं किया है. वो हमारे लिए आइडियल से कम नहीं हैं. धोनी एक लेजेंड हैं और कुछ बोल नहीं सकते अभी.”

वैभव की पारी की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से शिकस्त दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जिसे रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया. यह राजस्थान का इस सीजन में आखिरी मैच था, जिसने उसे जीत के साथ समाप्त किया. हालांकि वह अपने सभी 14 मैचों में केवल 4 में ही जीत दर्ज कर पाया और पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर के साथ अपना सीजन समाप्त किया. राजस्थान से बुरा हाल, चेन्नई का रहा, उसने अब तक स्पोर्ट्से गए 13 मैचों में केवल 3 जीते और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. 

IPL 2025 की खोज साबित हुए वैभव

वहीं वैभव की बात करें, तो उन्होंने इस सीजन में कुल 7 मैच स्पोर्ट्से, जिसमें 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा. वैभव की  बल्लेबाजी का कमाल रहा कि उन्होंने केवल इतने ही मैचों में 24 धुआंधार छक्के लगाए. उन्होंने किसी हिंदुस्तानीय द्वारा सबसे तेज शतक और सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. कैरियर की पहली गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम पर रहा. वैभव सूर्यवंशी ने अपने उम्र के हिसाब से बेहिसाब उपलब्धियां हासिल की हैं. निश्चित तौर पर वे इस सीजन की सबसे बड़ी खोज रहे हैं.  

‘वर्चुअल क्वॉर्टर फाइनल है, मैच शिफ्ट करो’, MI vs DC मैच से पहले आई बड़ी डिमांड

बाबर-रिजवान को फिर नहीं मिला मौका, बांग्लादेश के खिलाफ पाक टीम का ऐलान, PCB ने इसको सौंपी कमान

सौतेला व्यवहार! 9 मैचों के लिए IPL 2025 में हुआ बदलाव, भड़की KKR ने लिख डाली चिट्ठी

The post धोनी के पैर छूने के बाद, कैप्टन कूल के बारे में बोले वैभव सूर्यवंशी, कहा- वो हमारे ही नहीं… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top