Hot News

नए Nord सीरीज लाने की तैयारी में OnePlus, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

OnePlus Nord CE 5 को हिंदुस्तान में जुलाई 2025 में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब कंपनी जल्द ही अपनी Nord सीरीज का नया लाइनअप देश में लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नया Nord सीरीज स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है. लेकिन अब कंपनी ने भी नए Nord सीरीज के लॉन्च को टीज कर दिया है. माना जा रहा है कि इस लाइनअप में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं.

OnePlus ने शेयर किया पोस्ट 

चीन की टेक कंपनी OnePlus जल्द ही हिंदुस्तान में अपनी नई Nord सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है. इस अपकमिंग लाइनअप में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 जैसे स्मार्टफोन्स शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट हो सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि Amazon पर Nord सीरीज के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. इससे यह कंफर्म हो गया है कि ये स्मार्टफोन्स हिंदुस्तान में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

BIS वेबसाइट पर भी दिखा OnePlus का एक नया फोन

टेक ब्लॉगर्स की दुनिया से भी इस फोन को लेकर दिलचस्प अपडेट सामने आया है. दरअसल, टेक ब्लॉगर Anvinraj Valiyathara ने अपने X (पहले Twitter) अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि OnePlus का एक नया स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है. इस फोन का मॉडल नंबर CPH2805 बताया जा रहा है.

ब्लॉगर का दावा है कि यह मॉडल नंबर दरअसल आने वाले OnePlus Nord CE 6 से जुड़ा हो सकता है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो इसका मतलब है कि Nord सीरीज का यह नया फोन हिंदुस्तान में जल्द लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स

The post नए Nord सीरीज लाने की तैयारी में OnePlus, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top