नया विचार समस्तीपुर- :समस्तीपुर जिले के पुलिस जो नही कर पा रही है वो काम गांव वालों ने खुद कर दिखाया । बिहार में शराबबंदी वर्ष 2016 से लागू है ।बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अभी भी देसी शराब बनाई जा रही है और बेची भी जा रही है ।इसके लिए प्रशासन ने शराब कारोबार को खत्म करने के लिए और शराब माफियाओ को पकड़ने के लिए कई तकनीक अपनाई गई । कभी ड्रोन की मदद से कभी डॉग स्क्वायड की मदद से माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है ।लगातार पुलिस इस तरह की कार्रवाई भी करती है और कारोबारी की गिरफ्तारी भी करती है । लेकिन सुदूर गांव में जहां पुलिस नहीं पहुंच पाती है ।जहां पुलिस के ड्रोन नहीं पहुंच पाते हैं ।वहां ग्रामीण खुद ही पहुंच कर शराब के अवैध कारोबार का उजागर करती है । यह वीडियो समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के डुमरा मोहन पंचायत के गनौली वार्ड 9 के समीप करेह नदी के पूर्वी ढाब किनारे 11 बजे आग अचानक आग लग गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया । क्योंकि नदी किनारे झाड़ी से हटकर खेतो में गेंहू के फसल लगी हुई थी ।आग बुझाने के बाद ग्रामीणों ने पाया कि नदी किनारे झाड़ी में अवैध देशी शराब बनाए जाते हैं ।जिसका उजागर ग्रामीणों ने किया ।हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को भी आग लगने और अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त और शराब बनाने के कच्चे उत्पाद मिलने की सूचना भी पुलिस को दीया हैं ।
ग्रामीण रूपेश कुमार बताते हैं नदी के किनारे आग लगने की सूचना मिली थी यहां किसानों के खेतों में गेहूं की फसल भी लगी हुई थी ।जब यहां पहुंचे तो नदी किनारे जंगल में आग लगी हुई थी ग्रामीणों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया ।उसके बाद से यहां अवैध शराब निर्माण हो रहे भट्टी दिखाई पड़ी है ।ऐसा लगता है कि शराब निर्माण के दौरान ही गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई आग लगने के बाद कारोबारी फरार हो गए हैं ।लेकिन शराब बनाने के कुछ सामान भी बरामद किए गए पुलिस को सूचना दी गई है ।सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने अवैध शराब के कुछ कच्चे सामान को बरामद किया है । इस संबंध में शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह का बताना है कि ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची है । ग्रामीणों के द्वारा नदी किनारे अवैध शराब बनाने की बात कही गई है । पुलिस घटनास्थल पर गई है जांच कर रही है ।

