Hot News

नयी एलिवेटेड आरओबी की लंबाई 1460 मीटर व चौड़ाई 7 मीटर होगी : तारकिशोर

लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

कटिहार. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता के साथ मुख्यमंत्री के घोषित कटिहार शहर के दो भागों को जोड़ने के प्रस्तावित एलिवेटेड रोड ओवर ब्रिज के एलाइनमेंट का स्थल निरीक्षण किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने इस प्रस्तावित आरओबी से बघवाबाड़ी एवं उस क्षेत्र के इर्द-गिर्द के आबादी एवं मुहल्ले को जोड़ने का निर्देश दिया था. इस आलोक में कार्यपालक अभियंता ने एक संशोधित एलाइनमेंट का जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) तैयार कर पुल निर्माण निगम को भेजा है. इससे बघवाबड़ी ग्रीन शॉप पारा एवं इस क्षेत्र के आबादी को आरओबी के द्वारा आवागमन में काफी सुविधा हो जायेगी. यह एलिवेटेड आरओबी कटिहार शहर की जीवन रेखा बन जायेगी. क्योंकि अभी एकमात्र शहर के दोनों भागों को पूर्व निर्मित आरओबी जोड़ता है. जिससे जाम की समस्या बनी रहती है. लेकिन इस एलिवेटेड आरओबी के निर्माण से शहर के दोनों भागों को एक वैकल्पिक सड़क मिल जायेगी. इस आरओबी में सर्विस रोड का भी प्रावधान किया गया है. इस नई एलिवेटेड आरओबी की लंबाई 1460 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर होगी. इसका निर्माण लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत से कराया जायेगा. ज्ञात हो कि इस आरओबी के निर्माण में बहुत बड़ा भूभाग रेल का पड़ता है. अभियंताओं ने इस संबंध में रेल के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विस्तृत विमर्श किया है. निरीक्षण क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, मनोज प्रशासन के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नयी एलिवेटेड आरओबी की लंबाई 1460 मीटर व चौड़ाई 7 मीटर होगी : तारकिशोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top