Hot News

नयी तकनीकी से खेती कर आत्मनिर्भर बनें किसान: विधायक

कटकमदाग प्रखंड में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किसानों ने स्टाल लगाकर फसलों का किया प्रदर्शन कटकमसांडी. कटकमदाग प्रखंड परिसर में शुक्रवार को किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उदघाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया. मेला में विभिन्न कृषि उपकरणों, जैविक खाद, उन्नत बीज, सिंचाई तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की प्रदर्शनी लगायी गयी. विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर खाद एवं कीटनाशक का उपयोग करने, फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. मेला में किसानों को मिट्टी परीक्षण, उन्नत फसल प्रबंधन, पशुपालन, बागवानी और प्रशासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गयी. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि तकनीकी विधि से खेती करने से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं. कृषि व्यवस्था को दुरुस्त करने से ही देश व राज्य की स्थिति मजबूत होगी. मेले में कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा. कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम किसानों के विकास में सहायक होते हैं. बीडीओ शिव बालक प्रसाद ने उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, प्रियंका कुमारी, धनश्याम प्रसाद, विजय कुमार, नेहारिका समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नयी तकनीकी से खेती कर आत्मनिर्भर बनें किसान: विधायक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top