नया विचार सरायरंजन । सरायरंजन नगर पंचायत स्थित नरघोघी में एसबीआई बैंक शाखा का उद्घाटन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दिल्ली से आनलाइन के माध्यम से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद नरघोघी शाखा में लगे शीलापट में लगे पर्दा को क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार,चीफ मैनेजर निर्मल कुमार, शाखा प्रबंधक उजाला कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया । मौके पर आनंद कुमार झा, संदीप कुमार राय, अशोक कुमार राय, श्याम कुमार महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद,विमल किशोर ठाकुर, रामकुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

