Hot News

नरही गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपित गिरफ्तार

कोईलवर.

चांदी थाना क्षेत्र के सकड्डी-नासरीगंज पथ पर नरही गांव के समीप गुरुवार की देर रात युवक राहुल कुमार को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को चांदी थाने में तीन नामजद आरोपितों पर गोलीकांड में जख्मी युवक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस बाबत एसडीपीओ सदर-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी कुख्यात अपराधी कामता यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार भी शामिल है, जिस पर नगर थाना, कोईलवर थाना एवं रेल थाना आरा में लूट, हत्या सहित जघन्य अपराधों के दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. दूसरा गिरफ्तार आरोपित चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी हरे कृष्णा तिवारी उर्फ बंगाली तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र गौरव तिवारी उर्फ सुखंडी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि एक और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा गिरफ्तार दोनों आरोपितों पर आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नरही गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, दो आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top