Hot News

नवजात बरामद, प्रसूता की मामी ने साजिश रचकर किया था गायब

रंका के सीएचसी से नवजात को मृत बताकर किया गया था गायब प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन्म के बाद गायब हुए नवजात को रंका पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने गुरुवार को शिशु को उसकी असली मां बसंती देवी को सौंप दिया है. बता दें कि बुधवार को शिशु की मां ने थाने में आवेदन देकर बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़िता ने बताया कि प्रसव के बाद वह बेहोश हो गयी. इसी दौरान उसके शिशु को गायब कर दिया गया. वहीं शिशु के बारे में पूछने पर एएनएम ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, जिस कारण उसे फेंक दिया गया. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि भलुआनी गांव निवासी बसंती देवी ने शिकायत की थी कि अस्पताल से उसका बच्चा गायब कर दिया गया है. पुलिस की छानबीन में पता चला कि बच्चा कहीं और नहीं, बल्कि स्त्री के ही एक रिश्तेदार के पास है. पुलिस ने शाहपुर (चैनपुर) स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर शिशु को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शिशु को गायब करने में स्त्री की अपनी मामी मंदोदरी देवी का हाथ था. जानकारी के अनुसार, 27 अक्तूबर 2025 को बसंती देवी अपनी मामी के साथ प्रसव के लिए रंका सीएचसी पहुंची थी. प्रसव के बाद मौका पाकर मामी ने नवजात को चुपचाप अपनी बेटी (बसंती की ममेरी बहन) के हवाले कर दिया था. क्या कहते हैं थाना प्रभारी पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गयी. जांच में पता चला कि स्त्री की मामी ने ही अपनी बेटी को बच्चा दे दिया था. पलामू के शाहपुर से शिशु को बरामद कर मां को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. रवि कुमार केसरी, थाना प्रभारी, रंका

The post नवजात बरामद, प्रसूता की मामी ने साजिश रचकर किया था गायब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top