Hot News

नवरात्र पर जड़ी-बूटियों के प्रयोग की दी जानकारी

लखीसराय. हिंदुस्तान स्वाभिमान न्यास लखीसराय के तत्वाधान में शहर के नाथ स्कूल परिसर में दो दिवसीय योग सत्र संपन्न हुआ. रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिन नव वर्ष योग सत्र एवं हवन के साथ योग सत्र शुरू हुआ था. दो दिवसीय कार्यक्रम में खेचरी मुद्रा, प्राण मुद्रा, वायु मुद्रा, शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम एवं अपामार्ग जैसे जड़ी बूटियों का कैसे प्रयोग इस नवरात्रि में कैसे करें, इसके बारे में योगाचार्य ज्वाला ने साधकों को विस्तार पूर्वक बताया. जिला प्रभारी नाथ अमिताभ ने नौ दिन लोगों को संयमित रहने के गुण साधकों को सिखाये. साथ ही उन्होंने संगठन की शक्ति के बारे में भी साधकों को बताया. संरक्षक विश्वनाथ प्रसाद ने नवरात्रि पूजा के महत्व को लोगों को बताया. उन्होंने कम से कम प्रथम दिन एवं नौवें दिन साधकों को विशेष रूप से उपवास के महत्व को बताया. कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्वाभिमान के किसान प्रभारी आनंदी मंडल, योग शिक्षक रंजीत जी, कार्यकर्ता चुन्नू जी, संगठन के महामंत्री ममता जी सहित कई वरिष्ठ योग शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहीं. जिला प्रभारी ने अगले रविवार को भी इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजन की अपनी मंशा जाहिर की. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यासागर जी ने की. मौके पर इंद्रजीत जी, मयंक जी, अशोक जी जैसे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन नाथ अमिताभ के संबोधन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नवरात्र पर जड़ी-बूटियों के प्रयोग की दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top