Hot News

नवीनगर में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, चंदौखर ने बरियावां को हराया

नवीनगर.

अनुग्रह नारायण स्टेडियम परिसर में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच का शुभारंभ विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, स्थानीय विधायक चेतन आनंद, डॉ आयुषी सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह,उपाध्यक्ष मुखिया अंबरीश प्रधान, संरक्षक सुनील बोस,जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौहान, लोजपा नेता बिट्टू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वर सिंह, कौशल सिंह उर्फ भंटा सिंह, समाजसेवी जयेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अजय साव, वार्ड पार्षद मुरारी कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. चंदौखर और बरियावां की टीम के बीच मैच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें बरियावां की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 106 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी स्पोर्ट्सने उतरी चंदौखर की टीम ने 16 ओवर में 107 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया .मैन ऑफ द मैच चंदौखर की टीम के खिलाड़ी मो अजहर को दिया गया. बताया गया कि फ्रेंड्स चैलेंजर टी-20 ट्रॉफी मैच में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. कमेंट्री गोलू सिंह, परवेज आलम और मुस्तकीम खान ने किया. स्कोरिंग दीपक कुमार सिंह और भोलू कुमार ने किया. अंपायरिंग की जिम्मेदारी भोला सिंह और मनीष सिंह राठौड़ ने संभाली. इस दौरान संतोष सिंह, मनोज कुमार उर्फ दूबे, राकेश सिंह, केशव सिंह ,कमलेश सिंह, खंजर राणा, छोटू सिंह चौहान, रॉमी राज, पीयूष कमल, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना शर्मा ,मुकेश कुमार, राहुल रावत समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नवीनगर में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, चंदौखर ने बरियावां को हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top