Hot News

नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान

प्रतिनिधि, महाराजगंज. रोहिणी नक्षत्र में किसानों को बिचड़ा डालने के लिए पानी की चिंता सताने लगी है. यदि नहरों में समय से पानी नहीं आया, तो रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने से किसान वंचित रह जायेंगे. किसानों के लिए यह नक्षत्र धान का बिचड़ा डालने का अच्छा समय माना जाता है. इससे धान की पैदावार भी अच्छी होती है. भीषण गर्मी के कारण प्रखंड के नहर, पोखर और तालाब सभी सूख चुके हैं, जिससे जलस्तर काफी नीचे चला गया है. उधर, नहरों में पानी नहीं आने से नहरों में धूल उड़ रही है. किसान धान का बिचड़ा डालने के लिए परेशान हैं. रोहिणी नक्षत्र पिछले रविवार से शुरू हो गया है. किसान इस दौरान आकाश में बादल देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर में ही यह खुशी मायूसी में बदल जाती है. सिंचाई विभाग उदासीन और लापरवाह बना हुआ है. अभी तक बंगरा, तक्कीपुर,महुआरी सहित अन्य नहरों में पानी नहीं आने से सैकड़ों गांवों के किसान चिंतित व मायूस दिख रहे हैं. किसान राजेंद्र यादव, मुन्ना मिश्रा, विकास तिवारी, कमलाकांत पांडेय, सुरेश सिंह, कामेश्वर सिंह, अनिल महतो, राधाकृष्ण सिंह, अखिलेश प्रसाद, प्रमोद महतो आदि किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण अभी तक नहरों में पानी नहीं आ पाया है.प्रशासन ने किसानों को आगे बढ़ाने व फसल की उपज दुगुना करने को लेकर सस्ते दर खाद बीज आदि विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रही है, लेकिन समय पर नहरों में पानी नहीं आने के कारण सारी सुविधाएं बेकार है. किसानों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग सतर्क नहीं हुआ, तो धान की पैदावार इस साल कमजोर होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top