Hot News

नहीं हुई तृणमूल विधायक दल की अनुशासन समिति की बैठक

कोलकाता. नयी दिल्ली में तृणमूल सांसदों के बीच हुए विवाद को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चिंतित है. इस बीच, मंगलवार को बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की अनुशासन समिति की बैठक स्थगित कर दी गयी. सूत्रों के मुताबिक, सांसदों द्वारा सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने से पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़े हो गये हैं. ऐसे में विधायकों के खिलाफ पार्टी कोई सख्त कदम नहीं उठाना चाहती. इसी कारण तृणमूल विधायक दल की अनुशासन समिति की बैठक स्थगित कर दी गयी.

यह बैठक मंगलवार को विधानसभा भवन में होनी थी. समिति के अध्यक्ष शोभनदेव चटर्जी ने अन्य सदस्यों को बैठक का न्योता भी भेजा था. लेकिन बाद में उन्होंने फोन कर सभी सदस्यों को सूचित कर दिया कि बैठक रद्द कर दी गयी है. इस विषय में तृणमूल के मुख्य सचेतक वरिष्ठ विधायक निर्मल घोष ने कहा कि फिलहाल बैठक स्थगित कर दी गयी है. जब अगली बैठक होगी, तब इसकी सूचना दी जाएगी. हालांकि, बैठक रद्द करने के कारण पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. गौरतलब रहे कि बजट सत्र के अंतिम दो दिनों में तृणमूल विधायक दल ने सभी विधायकों के लिए विधानसभा में उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया था. फिलहाल विधायक दल के भीतर भी अनुशासन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नहीं हुई तृणमूल विधायक दल की अनुशासन समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top