Hot News

नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका

Trump On NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक सं‍धि संगठन (NATO) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान उनकी किसी भी नाटो देश ने मदद नहीं की. यहां तक की दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों ने भी अमेरिका की मदद को आगे नहीं आये. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध ने उनपर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में कही है जब नाटो के महासचिव मार्क रूट वाशिंगटन दौरे पर आने वाले हैं.

बोले ट्रंप- सभी देशों ने कहा नहीं- हम मदद नहीं करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया के सामने कहा- हम नाटो के पास गए. मैंने बहुत जोर नहीं दिया, बस इतना कहा- अगर आप मदद करना चाहें तो अच्छा होगा.” लेकिन सभी ने एक ही जवाब दिया नहीं, नहीं, हम मदद नहीं करेंगे. नाटो और अपने मित्र देशों पर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा- नाटो एक कागजी शेर है, जिससे व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते. ईरान युद्ध में नाटो सदस्य देशों ने जानबूझकर मदद नहीं की.

ट्रंप ने बताया कब शुरु हुआ नाटो से विवाद

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध से उन्हें कभी सबक मिला है. इसका उनपर गहरा प्रभाव पड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि नाटो से विवाद कब शुरू हुआ. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और नाटो के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब उनका ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया. ट्रंप ने इसे नाटो की विश्वसनीयता पर बड़ा झटका बताया और कहा कि यह घटना उनकी नजर में नाटो के साथ संबंधों का अहम मोड़ है.

नाटो सदस्य देश अब करना चाहते हैं मदद- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अब जब अमेरिका युद्ध जीत चुका है, तो नाटो देश उनसे मिलने और मदद की पेशकश करने आ रहे हैं. उन्होंने कहा- “वे बुधवार को मुझसे मिलने आ रहे हैं,” और अब अचानक मदद भेजना चाहते हैं. ट्रंप ने यह भी बताया कि जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ने कोई मदद नहीं की, जबकि अमेरिका ने जापान में 50 हजार और दक्षिण कोरिया में 45 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं, ताकि इन देशों को खतरों से बचाया जा सके.

ट्रंप ने खारिज की अपनी आलोचना

ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न होने और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं को ट्रंप ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- मुझे आलोचकों की परवाह नहीं है. ट्रंप की मानसिक स्थिति की जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सुना. दरअसल, ईस्टर संडे पर उनके पोस्ट पर काफी आलोचना हुई थी, और कुछ लोगों ने उनके मंत्रिमंडल से 25वें संशोधन लागू करने की मांग की. इस संशोधन के तहत अगर कोई राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर सकता, तो उसे पद से हटाया जा सकता है. (इनपुट भाषा)

Also Read: अमेरिका-ईरान जंग: ट्रंप के अल्टीमेटम में 12 घंटे बाकी, फिर बढ़ेगी डेडलाइन या होगा बड़ा एक्शन?

The post नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top