सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जून में एक नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर सुखासन वार्ड आठ निवासी बिजेंद्र यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया कि वह पत्नी को लेकर नेपाल इलाज के लिए गए थे. इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया है. इसी आलोक में पुलिस ने साहूगढ़ हुलास टोला वार्ड नौ निवासी बुदूर कुमार को गिरफ्तार किया है.
The post नाबालिग लड़की अपहरण मामले में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.