Hot News

नालंदा में CM के काफिले के सामने दौड़ी बच्ची, देवदूत बनी महिला कांस्टेबल ने खींचकर बचाई जान, देखें वीडियो

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सीएम का काफिला जैसे ही बिहारशरीफ में कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा था, अचानक एक मासूम बच्ची दौड़ते हुए गाड़ियों की तरफ पहुंच गई. मौके पर मौजूद स्त्री पुलिसकर्मी की सतर्कता से स्थिति संभल गई और संभावित दुर्घटना टल गई.

कारकेड के सामने दौड़ी बच्ची, मची अफरा-तफरी

घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री का काफिला भैंसासुर मंदिर इलाके से गुजर रहा था. अचानक एक बच्ची सड़क की ओर भागती हुई कारकेड के करीब पहुंच गई. कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, क्योंकि काफिले की गाड़ियां लगातार आगे बढ़ रही थीं.

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक स्त्री कॉन्स्टेबल ने तेजी दिखाते हुए बच्ची को पकड़कर पीछे खींच लिया. इसके बाद काफिले की गाड़ियां सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ गईं.

चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ नालंदा पहुंची थी. सीएम का काफिला फ्लाईओवर उद्घाटन के लिए बिहारशरीफ से गुजर रहा था. उसी दौरान एक युवक अपनी बच्ची के साथ बाइक से वहां पहुंचा. पुलिस ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उसने गाड़ी साइड में लगाकर बच्ची को नीचे उतारा. लेकिन अचानक बच्ची सड़क की ओर दौड़ पड़ी और सीधे सीएम के काफिले की तरफ बढ़ने लगी.

स्त्री कॉन्स्टेबल की सतर्कता से टला हादसा

बच्ची के दौड़ते ही वहां मौजूद स्त्री पुलिसकर्मी ने बिना समय गंवाए उसे पकड़ लिया. अगर एक सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस की इस तत्परता से एक गंभीर दुर्घटना टल गई.

810 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज परिसर में उतरा. यहां से उन्होंने जिले को करीब 810 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी. हेलीपैड से निकलकर सीएम कार से अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

Also Read: नालंदा में उठी निशांत कुमार को CM बनाने की मांग, नीतीश से जनता ने की दिल्ली न जाने की अपील

The post नालंदा में CM के काफिले के सामने दौड़ी बच्ची, देवदूत बनी स्त्री कांस्टेबल ने खींचकर बचाई जान, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top