Hot News

निकोलस पूरन को मिला बड़ा तोहफा, अंबानी परिवार ने दे दिया मौका

Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. महज 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब पूरन को अंबानी परिवार ने बड़ा तोहफा दिया है.

रिटायरमेंट के ठीक अगले दिन ही पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की एमआई न्यूयॉर्क टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. पूरन ने कीरोन पोलार्ड को रिप्लेस किया है, जो इससे पहले टीम की कमान संभाल रहे थे.

एमआई न्यूयॉर्क के लिए शानदार प्रदर्शन

निकोलस पूरन 2023 और 2024 में एमआई न्यूयॉर्क के लिए स्पोर्ट्से थे. 2023 में उन्होंने 8 मैचों में 388 रन और 2024 में 7 मैचों में 180 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.

आईपीएल में भी दिखा दम

आईपीएल 2025 में भी पूरन का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 14 पारियों में 524 रन बनाए और 5 अर्धशतक लगाए. हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई. इस शानदार प्रदर्शन के बदले उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर उठे सवाल

पूरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने तीनों फॉर्मेट छोड़ने की बात कही, जिससे फैंस हैरान रह गए. इतनी कम उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने पर लोगों ने कहा कि उन्होंने पैसे की खातिर देश को छोड़ दिया.

निकोलस पूरन का अंतरराष्ट्रीय करियर

निकोलस पूरन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने 61 वनडे मैचों में 1983 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 106 मैचों में 2275 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 19 नवंबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ था.

The post निकोलस पूरन को मिला बड़ा तोहफा, अंबानी परिवार ने दे दिया मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top