Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड की यात्रा पर हैं. उन्हें गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद रांची में एलीवेडेट कॉरिडोर का उद्घाटन करना था. गढ़वा से रांची आने के पहले नितिन गडकरी गया चले गये. आखिर क्यों?
रांची में संजय सेठ समेत अन्य नेताओं ने किया गडकरी का स्वागत
दरअसल, गुरुवार को दिन में विमान से नितिन गडकरी रांची पहुंचे थे. यहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन गडकरी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इसके बाद वह गढ़वा रवाना हो गये.
गढ़वा को गडकरी ने दी सड़क परियोजनाओं की सौगात
गढ़वा में सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के बाद नितिन गडकरी ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. कहा कि झारखंड को 2 लाख करोड़ रुपए की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सौगात देंगे. यहां कार्यक्रम के समापन के बाद नितिन गडकरी को राजधानी रांची लौटना था, लेकिन वह यहां से गया चले गये.
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खराब मौसम के कारण गढ़वा से गया गये गडकरी
गढ़वा में मौसम खराब होने के बाद नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर वहां से उड़ान नहीं भर सका. इसलिए उन्हें गया जाना पड़ा. नितिन गडकरी को गया से रांची लाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक चार्टर्ड विमान भेजा गया. अब वह थोड़ी देर में रांची पहुंचेंगे और उसके बाद देर शाम रातू रोड में बने एलीवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र प्रशासन, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी
The post नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया? appeared first on Naya Vichar.
