Nitin Navin: पहले समाचार थी कि नितिन नवीन रविवार को अपना इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. वह अचानक असम के लिए रवाना हो गए हैं. इसके चलते इस्तीफा टल गया है. उनके पास इस्तीफा देने के लिए 30 मार्च तक का समय है. इस मामले पर प्रेम कुमार ने भी बयान दिया है.
प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें पहले इस्तीफे की सूचना मिल गई थी, इसलिए वह दिल्ली से वापस भी आ गए थे. लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से नितिन नवीन को अचानक बाहर जाना पड़ा. अब जैसे ही नई तारीख तय होगी, उसी दिन वह इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अभी ऑनलाइन या वर्चुअल इस्तीफा देने का कोई नियम नहीं है.
राज्यसभा के लिए चुने गये हैं नितिन
नितिन नवीन हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए भी चुना गया है. नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता. इसलिए उन्हें विधायक पद छोड़ना जरूरी है. नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं और इस सीट पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
सीएम नीतीश को भी देना होगा इस्तीफा
इसी के साथ नीतीश कुमार को भी अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देना होगा, क्योंकि वह भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. ऐसे में बिहार की नेतृत्व में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासकर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आगे कौन जिम्मेदारी संभालेगा.
अगर नितिन नवीन बांकीपुर सीट से इस्तीफा देते हैं, तो वहां उपचुनाव भी हो सकता है, जो काफी दिलचस्प रहने वाला है. फिलहाल सबकी नजर 30 मार्च पर टिकी हुई है, जब दोनों नेताओं के इस्तीफे को लेकर स्थिति साफ हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट
The post नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.