Hot News

नियोजित शिक्षकों की बैठक में पांचवीं सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का लिया निर्णय

बखरी. बखरी बीआरसी भवन सभागार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को नियोजित शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने संघ संगठन के आह्वान पर प्रशासन के पांचवी सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय एक बार फिर से लिया है. प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने वाले वैसे नियोजित शिक्षक ही संघ संगठन के वफादार साथी हैं.जिन्होंने चार बार परीक्षा का बहिष्कार कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है. वैसे शिक्षक एक बार फिर से प्रशासन के झांसे में आने वाले नही हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन नियोजित शिक्षकों के लिए बनाई गई नियमावली में प्रमोशन एवं अन्य सेवाशर्तो को पहले लागू करें.इसलिए बगैर बहकावे में आए सांगठनिक एकता को बनाए रखने की अपील शिक्षकों से की है. बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष प्रमोद पंडित, संजीव कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, वंदना कुमारी, किरण कुमारी, रजिया सुल्ताना, वसंत कुमार, सज्जन कुमार, कौशल कुमार, लालबाबू राय, राजीव कुमार, टुनटुन कुमार, मनोज कुमार, विश्वनाथ कुमार, विमल कुमार, अश्विनी कुमार, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नियोजित शिक्षकों की बैठक में पांचवीं सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का लिया निर्णय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top