Hot News

नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan: विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद बिहार में गुरुवार 20 नवंबर को नयी प्रशासन बनने जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. गुरुवार शाम करीब चार बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेंगे. इसके बाद शपथ कार्यक्रम शुरू होगा.

बड़े नाम होंगे शपथ ग्रहण में शामिल

इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान के साथ आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इनके अलावा एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है.

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ दो दर्जन से अधिक मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. समारोह की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान पहुंचे. उन्होंने पूरी तैयारी का जायजा लिया और कुछ निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल को देखने और अपने नेताओं को सुनने के लिए हजारों की संख्या में आमजन भी गांधी मैदान में जुटेंगे.

सीएम ने अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण की तैयारी देखी

नयी प्रशासन के गठन की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार तथा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित आला अधिकारियों के साथ गांधी मैदान पहुंचे. सीएम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा.

भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किये

भाजपा संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को पूर्वाह्न में पार्टी मुख्यालय के अटल सभागार में बुलायी गयी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले NDA के नेता

जदयू नेता संजय कुमार झा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह एक बड़ा आयोजन होगा, जो चुनाव में मिली बड़ी जीत के अनुरूप होगा, ताकि अगले पीढ़ी के विकास की बड़ी चुनौती को साधा जा सके, जिसका मौका जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रशासन को दिया है.

बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि शपथ ग्रहण न केवल एक संवैधानिक प्रक्रिया है, बल्कि बिहार के लिए एक नए विकास पथ की शुरुआत का प्रतीक भी है. देशभर के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, अनेक केंद्रीय मंत्री और अन्य राष्ट्रीय स्तर के अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: NDA के एक तिहाई विधायकों को मिले 50% से अधिक वोट, विपक्ष के किसी को नहीं, देखिये पूरी लिस्ट

The post नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top