Israel Iran War: इजराइल की ओर से एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें प्रधानमंत्री नेतन्याहू नजर आ रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा, हम ईरानी आतंकवादी शासन के लक्ष्यों पर जोरदार हमले करना जारी रखेंगे. उन्होंने बताया- बुधवार रात हमने आईआरजीसी नौसेना के कमांडर को मार गिराया. उस व्यक्ति के हाथ बहुत से लोगों के खून से रंगे हुए थे. होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का नेतृत्व भी उसी ने किया था. हालांकि, ईरान ने अब तक तंगसिरी की मौत की पुष्टि नहीं की है.
आईडीएफ ने भी अली रजा तंगसिरी के मारे जाने की पुष्टि की
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पुष्टि की कि वायु सेना ने सैन्य खुफिया और नौसेना की खुफिया शाखा से सटीक जानकारी के बाद बंदर अब्बास में रात भर हमला किया. हमले में ईरान के कमांडर अली रजा तंगसिरी को मार गिराया.
#WATCH | West Asia conflict | Prime Minister of Israel, Netanyahu says, “We continue to forcefully strike the targets of the Iranian terrorist regime. Last night, we eliminated the Commander of the IRGC Navy. This man had a great deal of blood on his hands; he was also the one… pic.twitter.com/WRNr8d50V4
— ANI (@ANI) March 26, 2026
तंगसिरी तेल टैंकरों और जहाजों पर हमले के लिए जिम्मेदार था
इजराइली सेना ने कहा- तंगसिरी कई सालों से, तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था. उसने होर्मुज जलडमरूमध्य और अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में शिपिंग, व्यापार की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाया. उसने होर्मुज को बंद किया और समुद्री क्षेत्र में आतंकवादी कार्रवाइयों को बढ़ावा दिया.
इजराइल का दावा हमले में तंगसिरी के अलावा हनम रेजाई भी मारा गया
तंगसिरी के साथ-साथ, आईडीएफ ने नौसेना के खुफिया विभाग के प्रमुख हनम रेजाई के खात्मे की भी पुष्टि की. रेजाई को समुद्री खुफिया जानकारी का केंद्र बताया गया. जो खुफिया जानकारी जुटाने में शामिल था.
The post नेतन्याहू ने कहा- ईरान पर जारी रहेगा जोरदार हमला, चीफ कमांडर तंगसिरी के मारे जाने का दावा appeared first on Naya Vichar.